Jeevan Jyoti Hospital & Shree IVF Clinic Appointment

Blog › Pregnancy

Pregnancy में exercise: कौन-सी, कितनी और क्या इससे normal delivery में मदद मिलती है?

✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546

🎥 इस विषय पर Dr. Sneha के शब्दों में

Pregnancy के बाद normal delivery को लेकर बहुत tension रहती है कई बार पूछते हैं — कौन-सी exercise करें कि normal delivery हो जाए? अगर आपको पहले से कोई medical condition या high risk pregnancy नहीं है, तो आप रोज़ 45 minutes mild to moderate walking कर सकते हैं Exercises और breathing exercises बिल्कुल आराम से कर सकते हैं Butterfly pose कर सकते हैं Simple आसन, जिनमें पेट और back पर ज़्यादा pressure न पड़े बाकी आप regularly active रहते हैं, घर का काम करते हैं तो अपने ऊपर अलग से overload या stress डालने की ज़रूरत नहीं हमेशा ध्यान रखें — जब भी exercise या yoga करना हो, तो अपने doctor से सलाह लेकर ही करें 💜
Instagram पर video देखें →

पहले के ज़माने में pregnancy में महिलाएँ घर का बहुत सारा काम करती थीं — चक्की, पानी भरना, झुककर सफ़ाई। आज lifestyle बहुत बैठा हुआ है, इसलिए pregnancy में सही exercise और भी ज़रूरी हो गई है।

Exercise से क्या फ़ायदा?

  • Muscles मज़बूत और flexible रहते हैं
  • वज़न और sugar control में मदद
  • नींद, mood और कमर दर्द में आराम
  • Labour के लिए शरीर तैयार होता है — normal delivery की तैयारी में मदद

कौन-सी exercise?

  • Walking: mild to moderate pace पर रोज़ लगभग 30–45 मिनट (doctor की सलाह से)
  • Breathing exercises: गहरी साँस अंदर-बाहर — labour में भी काम आती हैं
  • Butterfly pose और हल्के stretching
  • Prenatal yoga, trained instructor के साथ

कब exercise नहीं करनी

Bleeding, placenta नीचे होना, cervix कमज़ोर होना, BP बहुत ज़्यादा या doctor ने rest कहा हो — तो पहले doctor से पूछें। Exercise के दौरान चक्कर, दर्द या bleeding हो तो तुरंत रुकें।

Normal delivery कई बातों पर निर्भर करती है; exercise उसकी तैयारी का एक हिस्सा है, guarantee नहीं।

यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।

अपनी स्थिति के बारे में बात करना चाहती हैं?

2 मिनट का fertility check भरें या appointment enquiry भेजें — टीम आपसे संपर्क करेगी।

Fertility check शुरू करें Appointment enquiry

इसी विषय पर और पढ़ें

WhatsApp