Jeevan Jyoti Hospital & Shree IVF Clinic Appointment

Blog › Pregnancy

Pregnancy confirm होने के बाद क्या करें?

✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546

Pregnancy test positive आते ही gynecologist से मिलना ज़रूरी है। शुरुआत के 12 हफ़्ते बच्चे के विकास के लिए सबसे अहम होते हैं।

पहली visit में क्या होता है?

  • Ultrasound: pregnancy uterus में है या नहीं, और बच्चे की धड़कन
  • Blood tests: Hb, blood group, thyroid, sugar, HIV, hepatitis
  • BP और वज़न की जाँच
  • Folic acid और ज़रूरी supplements शुरू करना

Pregnancy में ज़रूरी scans:

  • 6–8 weeks: dating और heartbeat scan
  • 11–14 weeks: NT scan
  • 18–22 weeks: anomaly scan
  • तीसरी trimester: growth scan

अगर आपको पहले से BP, diabetes, thyroid, epilepsy या कोई और बीमारी है, तो doctor को ज़रूर बताएँ। ये high-risk pregnancy होती है, जिसमें शुरू से सही planning और दवाइयाँ बहुत ज़रूरी हैं। कोई भी दवाई बिना doctor की सलाह के बंद न करें।

तुरंत doctor से मिलें अगर:

  • Bleeding या तेज़ पेट दर्द हो
  • बहुत तेज़ सिरदर्द, धुंधला दिखना या पैरों में सूजन हो
  • बच्चे की हलचल कम महसूस हो

संतुलित भोजन, पर्याप्त पानी, हल्की walk और पूरी नींद, ये pregnancy में सबसे ज़रूरी आदतें हैं।

यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।

अपनी स्थिति के बारे में बात करना चाहती हैं?

2 मिनट का fertility check भरें या appointment enquiry भेजें — टीम आपसे संपर्क करेगी।

Fertility check शुरू करें Appointment enquiry

इसी विषय पर और पढ़ें

WhatsApp