Blog › Infertility
Septate uterus क्या है? 3D sonography और hysteroscopy से इलाज
✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546
🎥 इस विषय पर Dr. Sneha के शब्दों में
कई couples पूछते हैं — Ma'am, हम में कोई problem नहीं है, जहाँ दिखा रहे थे, उन्होंने बोला सब कुछ ठीक है फिर भी 4–5 महीने या 1 साल से try कर रहे हैं, treatment भी सारे ले चुके हैं, फिर भी बच्चा नहीं हो रहा मैं आपको बताना चाहती हूँ — अगर आप यह sonography देखेंगे, तो 2D में बच्चेदानी बिल्कुल normal दिखती है और फिर जब 3D sonography की गई, तो इसमें uterus जो है, वो septate है — बच्चेदानी एक नहीं है, बीच में एक परदा है जिसकी वजह से बच्चेदानी दो भागों में divided है ऐसी condition में अंडा बनाने की दवाइयाँ कितनी भी खाएँ, कितना भी try करें, बच्चा रुकने के chance काफ़ी कम रहते हैं इसमें सबसे पहले MRI कराना चाहिए — किस type का uterus है फिर hysteroscopy और laparoscopy करके देखना और confirm करना चाहिए, और फिर आगे बढ़ना चाहिएInstagram पर video देखें →
कुछ महिलाओं में जन्म से ही uterus के बीच में एक दीवार (septum) होती है। इसे septate uterus कहते हैं। कई बार इसका पता तब चलता है जब pregnancy में बार-बार दिक्कत आती है।
इससे क्या problem हो सकती है?
- बार-बार miscarriage
- Conceive करने में दिक्कत
- Pregnancy में बच्चे की position से जुड़ी परेशानी
पहचान कैसे होती है?
3D sonography में uterus का आकार साफ़ दिखता है। फिर hysteroscopy और laparoscopy से देखकर confirm किया जाता है कि यह septum है या कोई और structural बदलाव।
Hysteroscopy से इलाज
Hysteroscopy में एक पतला camera योनि मार्ग से uterus के अंदर डाला जाता है — पेट पर कोई चीरा नहीं लगता। Septum को अंदर से ही हटाया जाता है। ज़्यादातर मामलों में recovery जल्दी होती है। इसके बाद pregnancy कब plan करनी है, यह doctor बताते हैं।
किसे जाँच करानी चाहिए?
- जिनका बार-बार miscarriage हुआ हो
- लंबे समय से conceive न हो पा रहा हो
- IVF/IUI से पहले uterus की जाँच
यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।
