Blog › Myths
पहला पीला दूध फेंकना नहीं!
✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546
Delivery के बाद पहला पीला दूध फेंक देते हैं? 🍼❌
यह बहुत बड़ी गलती है। पहला जो गाढ़ा पीला दूध आता है, उसको colostrum बोलते हैं।
यह बच्चे के लिए सबसे ज़रूरी होता है, इसमें बच्चे की immunity के लिए बहुत सारी चीज़ें होती हैं।
बच्चे को जन्म के पहले घंटे में ही माँ का दूध शुरू कर देना है, और 6 महीने तक सिर्फ़ माँ का दूध।
शहद, घुट्टी, पानी कुछ नहीं देना है।
Please यह video घर की दादी-नानी तक ज़रूर पहुँचाइए। 💜
यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।
