Jeevan Jyoti Hospital & Shree IVF Clinic Appointment

Blog › Gynae

Period late है पर pregnancy test negative — क्या कारण हो सकते हैं?

✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546

🎥 इस विषय पर Dr. Sneha के शब्दों में

कभी-कभी patients इंतज़ार करते हैं कि दो लाइनें pregnancy card पर positive आएँगी, और हम doctor के पास जाएँगे तो periods आगे चले जाते हैं, one month से आगे, डेढ़ महीना हो जाता है और आपको लगता है कि शायद UPT positive आएगा लेकिन जब periods irregular रहते हैं, तब भी ऐसा होता है और patient समझता है कि pregnancy होने वाली है, इसलिए wait कर लेते हैं और 1.5–2 महीने बाद periods आ जाते हैं कई patients test भी नहीं करते, उनको यह assumption होता है कि महीना रुका होगा, और menses आते हैं, तो लगता है बच्चा था, खराब हो गया तो जब patients periphery से, rural area से हमारे पास आते हैं, तो बोलते हैं Madam, हमारा दो-तीन महीना खराब हो चुका है, कई बार बच्चे खराब हो चुके हैं पूछने पर बोलते हैं, हमने कोई test नहीं किया था लेकिन महीना चढ़ गया था, मतलब pregnancy तो हुई होगी तो अगर आपको लगता है कि period cross हो गया है, तो एक बार ज़रूर UPT test करिए अगर उसमें हल्की line भी आती है, तो doctor से मिलिए हम blood से beta hCG test करते हैं अगर वो elevated आता है, range से ऊपर आता है, और उसके बाद 6 weeks में scan करते हैं, तो आप समझिए कि pregnancy आपकी रुकी हुई है 💜
Instagram पर video देखें →

Period late होते ही सबसे पहला ख़्याल pregnancy का आता है। लेकिन period late होने के कई और कारण भी होते हैं।

आम कारण

  • Stress, नींद की कमी, यात्रा — hormones का संतुलन बिगड़ सकता है
  • Thyroid की गड़बड़ी
  • PCOS — ovulation नियमित न होना
  • वज़न का अचानक बढ़ना या घटना
  • Follicular cyst — scan में दिख सकता है और अगले period के साथ ठीक हो जाता है
  • कुछ दवाइयाँ

क्या करें?

  1. Period 1 हफ़्ते से ज़्यादा late हो तो urine pregnancy test करें (सुबह के पहले urine से)
  2. Negative आए और period फिर भी न आए तो एक हफ़्ते बाद दोबारा test करें या doctor से मिलें
  3. बार-बार periods late होते हैं तो thyroid, PCOS आदि की जाँच करवाएँ

तुरंत मिलें अगर

  • Test positive है और पेट के एक तरफ़ तेज़ दर्द या bleeding हो
  • 3 महीने से ज़्यादा period न आए

यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।

अपनी स्थिति के बारे में बात करना चाहती हैं?

2 मिनट का fertility check भरें या appointment enquiry भेजें — टीम आपसे संपर्क करेगी।

Fertility check शुरू करें Appointment enquiry

इसी विषय पर और पढ़ें

WhatsApp