Blog › Myths
"झुकने या काम करने से miscarriage होता है?"
✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546
Miscarriage हुआ… क्या गलती आपकी थी? 💔
बहुत बार miscarriage के बाद घर में बोला जाता है कि तुमने काम किया, झुकी, इसलिए हुआ।
देखिए, ज़्यादातर शुरुआती miscarriage बच्चे के chromosomes की problem की वजह से होते हैं, जो किसी के हाथ में नहीं होता।
हल्का काम करने से, झुकने से, सीढ़ी चढ़ने से आमतौर पर miscarriage नहीं होता।
तो please खुद को blame मत करिए।
अगली pregnancy plan करने से पहले एक बार doctor से मिल लीजिए, ठीक है? 💜
यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।
