Jeevan Jyoti Hospital & Shree IVF Clinic Appointment

Blog › IVF

AMH test क्या बताता है — और क्या नहीं

✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546

AMH (Anti-Müllerian Hormone) एक blood test है जो ovary में बचे अंडों के reserve (ovarian reserve) का अंदाज़ा देता है। Fertility evaluation में यह बहुत उपयोगी है।

AMH क्या बताता है

  • Ovary में अंडों का reserve लगभग कितना है
  • IVF में injections का dose और response का अंदाज़ा
  • AMH ज़्यादा हो तो PCOS का संकेत हो सकता है

AMH क्या नहीं बताता

  • अंडों की quality
  • अभी pregnancy होगी या नहीं — AMH कम होने पर भी natural pregnancy हो सकती है
  • Menopause की exact तारीख़

AMH कम है तो?

घबराएँ नहीं, लेकिन देर भी न करें। उम्र, AMH, AFC (ultrasound से गिने follicles) और बाक़ी reports देखकर doctor plan बनाते हैं — कभी जल्दी treatment शुरू करना बेहतर रहता है।

यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।

अपनी स्थिति के बारे में बात करना चाहती हैं?

2 मिनट का fertility check भरें या appointment enquiry भेजें — टीम आपसे संपर्क करेगी।

Fertility check शुरू करें Appointment enquiry

इसी विषय पर और पढ़ें

WhatsApp